भारतीय हॉकी टीम का शर्मनाक प्रदर्शन

आस्ट्रेलिया ने 7-1 से धोया टोक्यो। न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से आगाज करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बेजान आक्रमण और ढीले रक्षण के कारण टोक्यो ओलंपिक खेलों के ग्रुप ए के दूसरे मैच में रविवार को यहा मजबूत आस्ट्रेलिया से 1-7 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनल्टी कार्नर में सुधार के संकेत दिये थे लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके ड्रैग फ्लिकर पंगु नजर आये।  आस्ट्रेलिया ने पहले हॉफ में ही 4-0 की बढ़त .......

सिंधू की जीत के साथ शुरुआत

टोक्यो। भारत की पदक उम्मीद विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक बैडमिंटन महिला एकल वर्ग में इस्राइल की सेनिया पोलिकारपोवा पर सीधे गेमों में आसान जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरूआत की। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू ने 58वीं रैंकिंग वाली इस्राइली प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 21-7, 21-10 से 28 मिनट में यह मुकाबला जीता।  सिंधू का सामना अब हांगकांग की चियुंग एंगान यि से होगा जो विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर हैं। जीत के बाद सिंधू न.......

नौकायनः अर्जुन और अरविंद सेमीफाइनल में

टोक्यो। भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रविवार को यहां पुरुषों की नौकायन लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा के रेपेशाज दौर में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय जोड़ी ने 6 : 51 . 36 का समय निकाला। सेमीफाइनल्स 28 जुलाई को होंगे।  इस जोड़ी ने कहा, ‘हमने बिल्कुल वही किया जो हमारे कोच ने हमें कहा था। कोच ने कहा था कि हमें भारत के लिये सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने की कोशिश करनी है।’ नौकायन लाइटवेट डबल स्किल्स.......

दीपिका-प्रवीण तीरंदाजी मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवान ने किया निराश टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक का 23 जुलाई को रंगारंग उद्घाटन हुआ। खेलों के महाकुंभ के दूसरे दिन भारत की ओर से निशानेबाजी में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवान ने आगाज किया। लेकिन अपने प्रदर्शन से दोनों ही खिलाड़ियों ने निराश किया। यह दोनों खिलाड़ी 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्वालीफाई नहीं कर सकी वहीं तीरंदाजी में मिक्स्ड डबल्स टीम स्पर्धा में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जो़ड़ी क्वार्टर फ.......

सुशील कुमार जेल के कॉमन एरिया में देख सकेंगे टेलीविजन

ओलम्पिक से पहले मिली अनुमति खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दिल्ली जेल प्रशासन ने तिहाड़ जेल में बंद दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार को 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलम्पिक खेल से पहले गुरुवार को अपने वार्ड के साझा क्षेत्र में टेलीविजन देखने की अनुमति दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  दो जुलाई को सुशील कुमार ने पहलवानी के मैचों तथा जेल के बाहर की अन्य गतिविधियों से अपने आपको को रू-ब-रू रखने के लिए अपने वकील के मार्फत जेल प्.......

भारतीय महिला फुटबाल टीम के कोच मयमोल रॉकी ने दिया इस्तीफा

विश्वास के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का शुक्रिया अदा किया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम की चार साल तक कोच रही मयमोल रॉकी ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय टीम के साथ सहायक कोच के रूप में भूमिका निभाने के बाद उन्हें 2017 में टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनकी निगरानी में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और कई अंतरराष्ट्रीय सफलताएं हासिल की। उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफए.......

शीर्ष प्रायोजक टोयोटा नहीं देगा खेलों से संबंधित विज्ञापन

कम्पनी अपने खिलाड़ियों का समर्थन जारी रखेगी टोक्यो। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का शीर्ष प्रायोजक होने के बावजूद टोयोटा टोक्यो खेलों के दौरान जापानी टेलीविजन पर ओलम्पिक विषय पर कोई विज्ञापन नहीं दिखाएगा। देश की शीर्ष वाहन निर्माता कम्पनी के इस निर्णय से पता चलता है कि जापान में खेलों का किस तरह से ध्रुवीकरण हो गया है।  शुक्रवार से शुरू होने वाले खेलों से पहले जापान में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। टोयोटा के म.......

टोक्यो में भारतीय खेल सामान बनाएंगे पहचान

टोक्यो ओलंपिक एथलेटिक्स स्पर्धाओं में होगा ‘मेड इन इंडिया' का जलवा नयी दिल्ली। एथलेटिक्स में भले ही भारत के महाशक्ति बनने के आसार नहीं हों, लेकिन भारत की उपकरण निर्माता कंपनियां टोक्यो ओलम्पिक स्टेडियम में ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं के दौरान अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करायेंगी।  विश्व एथलेटिक्स ने जिन छह कंपनियों को शॉटपुट, चक्का और तारगोला फेंक स्पर्धाओं के दौरान उपकरण प्रदान करने की मंजूरी दी है, उनमें भारत की आनंद ट्रैक .......

39 वर्षीय शरत कमल का बढ़ा जोश

अपने खेल को लेकर किया खुलासा नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस स्टार शरत कमल ने सोचा था कि टोक्यो उनका चौथा और अंतिम ओलंपिक होगा लेकिन अपने दो दशक के करियर में उन्होंने अब से पहले इतना फिट और बेहतर महसूस नहीं किया था। अब यह भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भविष्य की योजना पर फिर से विचार कर रहा है। टोक्यो ओलंपिक के लिए रवानगी से दो दिन पहले समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी ने कहा कि वह इस समय खुद को अपने खेल क.......

खेल मंत्री अनुराग ठाकुन ने लांच किया 'चीयर फॉर इंडिया'

भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरेगा रहमान का यह गीत नई दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को टोक्यो ओलम्पिक जाने वाली टीम के लिए आधिकारिक गीत 'चियर फॉर इंडिया' लॉन्च किया। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा, 'मैं सभी देशवासियों से इस गीत को सुनने और साथियों से इसे शेयर करने और टोक्यो ओलम्पिक के लिए पूरे भारतीय दल के लिए यह दिखाने के लिए चीयर करने का भी अनुरोध करता हूं कि हम आपके साथ हैं।' दरअसल, इस गीत को ग्रैमी पुरस्कार वि.......